बिहार

मध्य विद्यालय पथरदेवा में शिक्षा समिति की गठन

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनापुर पंचायत के मध्य विद्यालय पथरदेवा में सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय सोनापुर समन्वयक जितेन्द्र कुमार राय की उपस्थिति एवं श्रीमती पूनम देवी वार्ड संख्या-04के सदस्या की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सामान्य कोटि से नजमुन खातून,बीबी खतीजा एवं पिछड़ा कोटि से मंजू देवी एवं संगीता देवी तथा अत्यंत पिछड़ा कोटि से रिंकू देवी, नूतन देवी तथा अनुसूचित जाति से सुशीला देवी, ललिता देवी, विकलांग कोटि से टीना देवी का चयन सर्वसम्मति से किया गया है। चयनित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्रीमती संगीता देवी को सचिव पद के लिये मनोनीत किया। मौके पर बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र ,मनोज यादव,अमित यादव, कन्हैया यादव, सचिन यादव अवधेश मेहता ,मो० रहमतुल्लाह ,नीरज कुमार यादव,श्यामसुंदर ठाकुर,के साथ साथ शिक्षकगण एवं दर्जनों अभिभावक उपस्थित हुए।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: