बिहार

फुलवारी में लगातार दूसरे दिन ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत!

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना खगौल मुख्य मार्ग पर फुलवारी शरीफ में लगातार दूसरे दिन बेलगाम रफ्तार ट्रक ने एक युवक को सड़क पार करने के दौरान कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा करने लगी . हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने लोगों को समझाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई . वहीं काफी देर तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाया था जिसको लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी . मृतक वाइट रंग का टी शर्ट एवं सर पर टोपी लगाए हुआ था. हालांकि कुछ देर बाद ही मृतक की शिनाख्त ईसापुर के राय चौक के रहने वाले स्वर्गीय देवेंद्र शर्मा के बेटे कुणाल के रूप में होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के परिजन रोते बिलखते थाना पहुंचे और शव की पहचान की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद मृतक का सर पूरी तरह कुचल गया था और उसका चेहरा विकृत हो गया जिससे पहचान नहीं हो पा रही थी. घटनास्थल पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार पटना से फुलवारी शरीफ की ओर जा रहा ट्रक ने उसे कुचल दिया. लोगों का कहना है कि सड़क पर दोनों तरफ अतिक्रमण के चलते सड़क संकरा हो गया है और नेशनल हाइवे 98 पर वाहनों का भारी दबाव है जिसके चलते रोजाना यहां सड़क हादसे होते रहते हैं. आलम यह है कि सड़क पार करना भी स्थानीय लोगों का दुभर हो गया है. लोग अपनी जान पर खेल कर सड़क पार करते हैं. वही बता दे कि बीती बुधवार को रात में ही इस घटनास्थल के चंद कदम दूर इमारत सरिया के सामने भी बेलगाम रफ्तार ट्रक ने एक सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया था जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत के पड़ी हो गई थी .

लगातार दो दिनों में दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आसपास के लोगों में दहशत के माहौल हो गया है . गौरतलब होकर पटना से फुलवारी शरीफ होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे 98 पर बिहार से लेकर झारखंड तक के हजारों वाहनों का रोजाना आना-जाना होता है जिससे सड़क पर भारी दबाव बना हुआ है . इसके अलावा सुबह शाम पटना खगौल और आसपास के इलाके के लोगों का आवाजाहि के चलते भी सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग किया है कि अनीसाबाद से लेकर फुलवारी शरीफ और खगौल लाख एवं भूसौला दानापुर गोलंबर पटना एम्स के पास तक सड़क पर वाहनों का भारी दबाव है .

वाहनों के दबाव को कम करने के लिए पटना बक्सर सड़क निर्माण कार्य को शुरू करवाकर वाहनों का दबाव इस सड़क से कम किया जा सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अनीसाबाद से फुलवारी शरीफ में एम्स गोलंबर तक सरकार ने एलिवेटेड सड़क निर्माण के लिए हरी झंडी दे दिया है लेकिन लोगों का कहना है कि एलिवेटेड सड़क से पहले पहले पटना बक्सर सड़क का निर्माण होना चाहिए.मालूम हो कि फुलवारी शरीफ शहर से दक्षिणी एरिया में पटना बक्सर सड़क निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है .स्थानीय लोगों की मानो तो पटना बक्सर सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण किए करीब 20 वर्षों से अधिक का समय गुजर गया लेकिन अभितक इस सड़क का निर्माण कार्य फुलवारी शरीफ इलाके में शुरू भी नहीं हुआ है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: