बिहार

आयांस की जिंदगी के लिए गंगा मां की आरती कर दुआए मांगी

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना का रहने 10 माह का मासूम आयांस की सलामती के लिए जहां पूरे प्रदेश के लोग भगवान से दुआ मांग रहे है. वही पटना सिटी के कंगन घाट पर गंगा सेवा दल स्वंनवय समिति की ओर आयांस की सलामती के लिए महागंगा आरती का आयोजन किया गया. जहां आयांस के जीवन बचाने के लिए सैकड़ो लोग ने गंगा महाआरती में भाग लिया और माँ गंगा से आयांस की जीवन बचाने के लिए दुआए मांगी. इस मौके पर सेवा दल के लोगो ने आम लोगो से भी आयांस को बचाने के लिए सहयोग राशि दिए जाने की अपील की है.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि 10 माह का मासूम आयांस दुर्लभ बीमारी एस्पाइनल मस्कुलर डिजीज से पीड़ित है. इस बीमारी में शरीर का मांस पेशियां गलने लगती है और काम करना बंद कर देता है और मरीज की दो वर्ष के भीतर मौत हो जाती है. इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका से इंजेक्सन मंगाना पड़ेगा. जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपया है. आयांस के माता पिता को इस इंजेक्सन खरीदना उनके लिए नामुकिन है. वही मासूम बच्चे के माता पिता सरकार और जनता से आयांस को बचाने के लिए सहयोग राशि की मदद की गुहार लगा रहे है ताकि उनका मासूम आयांस की जिंदगी बचाई जा सके. साथ ही समाज के लोग भी आयांस को बचाने के प्रयास में जुटे है. इस गंगा आरती में पंडित राजेश सुक्ला टिल्लु, रवि राजपूत, पंडित हिमांशु कुमार, राजीव गुप्ता, वीरेंदर सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: