बिहार

पति को शराब पीने से मना करने पर पत्नी को देता है तलाक की धमकी!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): नगर थाना के नया टोला की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ फुलवारी शरीफ पुलिस को शिकायत किया है कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आता है । शराब के नशे में पत्नी व बेटी के साथ मारपीट करता है। शराब पीने से मना करने पर तलाक देने की धमकी तक दे देता है। गुरुवार को महिला के पति मोहम्मद इमरान उर्फ राजू शराब के नशे में घर पर आकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में धुत महिला गुलशन के पति राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

पोषण के सहारे टीबी से जंग : पूर्णिया में 52 रोगियों को सिविल सर्जन ने वितरित किया पोषण आहार

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

बीआईटी मेसरा पटना परिसर में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन, 30 से अधिक टीमों ने दिखाए नवाचार

error: