उत्तरप्रदेश

एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर एसडीएम बेल्थरा सर्वेश यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में बेल्थरा क्षेत्र की खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने सोनाडीह मार्ग स्थित एक बेकरी फैक्ट्री पर छापा मारकर तीन केक, एक टोस्ट, एक बिस्कुट का नमूना लिया। बेकरी की दुकान पर साफ-सफाई के अभाव मिलने पर एसडीएम ने नोटिस दिया और दुकान को पंजीकरण से लाइसेंस की श्रेणी में बदलने के निर्देश दिए। उसके बाद टीम वहां से कलकत्ता स्वीट्स हॉउस पहुंचीं। वहां से दो खोये की मिठाई, एक छेने की मिठाई और एक संदेश मिठाई का नमूना लिया। विभाग की कार्यवाही से बेल्थरा बाज़ार में अफरातफरी मची रही। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन गिरि, चन्द्रप्रकाश यादव, नरेन्द्र कुमार व अमित सिंह थे।

Related posts

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

कलेक्ट्रेट परिसर में अनोखे अंदाज मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

error: