बिहार

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में वेंटिलेटर पर रखा गया

नई दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें एक हफ्ते पहले दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. सोमवार को हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने शारदा सिन्हा को वेंटिलेटर पर रखा है. शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने वीडियो जारी करके अपनी मां की हेल्थ का अपडेट दिया है. अंशुमान सिन्हा ने कहा- ‘मेरी मां के लिए दुआ कीजिए.’

अंशुमान सिन्हा ने यूट्यूब चैनल पर एक लाइव वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि वे छठी मईया से प्रार्थना करें. उन्होंने कहा, “मां की हालत बहुत गंभीर है. आप सभी से अनुरोध है कि उनके लिए दुआ कीजिए. उनकी हालत अचानक बिगड़ी है. फिलहाल तबीयत में सुधार का कोई संकेत नहीं दिख रहा हैं।

Related posts

वैशाली हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा धूमधाम से मनाई गई

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही

error: