बिहार

बसमतिया में शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर निकल गया फ्लैग मार्च दर्जनों पुलिस बल शामिल

अररिया, रंजीत ठाकुर। भयमुक्त वातावरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस बल सक्रिय हैं। जिसको लेकर लगातार बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी पारा मिलिट्री फोर्स के साथ बसमतिया थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया।

जो बसमतिया बाजार भ्रमण करने के पश्चात क्षेत्र के बेला, डूमरबन्ना सहित अन्य गांव का भ्रमण किया।जानकारी देते हुए बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर बसमतिया थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। लगातार क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है।कहा शांतिपूर्ण चुनाव में खलल डालने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है एवं अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: