बिहार

दशहरा को लेकर पटना में फ्लैग मार्च

पटना, अजित। दशहरा पर्व को लेकर विधि व्यवस्था बनी रही इसके लिए पुलिस सक्रिय हो गई है. सोमवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च व वाहन जांच अभियान चलाया।

फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया इस मार्च में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मशहूद अहमद हैदरी जानीपुर बलवीर कुमार सिंह बेउर थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव समेत तीन थाना व बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया।

वहीं परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन स्थानों पर वाहन जांच अभियान चला कर दर्जनों वाहन को यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर थाना लेकर आई.बाद में वाहनों की जांच एवं जुर्माना जमा कर वाहन को छोड़ दिया गया. वहीं बेउर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हालांकि उससे कोई सफलता हाथ नहीं लगी. फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मसहुद अहमद हैदर ने बताया कि त्योहार को लेकर फुलवारी शरीफ और आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च किया गया है।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना