बिहार

पटना सिटी में झण्डोत्तोलन कार्य सम्पन्न हुआ

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना जिला सुधार समिति के प्रधान जनसंपर्क कार्यालय ठाकुर गोपाल मंदिर परिसर मिरचाई गली, पटना सिटी में झण्डोत्तोलन कार्य सम्पन्न हुआ। यदुनाथ प्रसाद गुप्ता द्वारा गाये वन्देमातरम गायन के साथ युवा रंगकर्मी व चित्रकार संजय राय ने झण्डा फहराया और राष्ट्र गायन गाया। समारोह में आये अतिथियों का स्वागत सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने किया। कला और संस्कृति के वरिष्ठ पत्रकार नवीन रस्तोगी ने क्षेत्र की उभरती प्रतिभा रंगकर्मी व चित्रकार संजय राय को माला पहनाकर सफलताका आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ शरदेन्दु कुमार, रजनी कान्त शुक्ला,रवि कांत शुक्ला, ब्रजेश गोस्वामी, प्रभात धवन सभी पत्रकार के साथ-साथ सुभाष शर्मा, हरेन्द्र कुमार सिंह, आलोक चोपड़ा, डाक्टर विनोद अवस्थी, प्रदीप कुमार यादव, धर्मेन्द्र पटेल, मुकेश चतुर्वेदी, अनिल कुमार, संजय कुमार ,सरदार चन्द्र पाल सिंह, अनिल यादव, लखन यादव, सुबोध कुमार, परमेश्वर मोदी, भगवती प्रसाद मोदी, अमित शाह,सुबोध मिश्र ,जीतेन्दर गिरीआदि उपस्थित थें।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा