बिहार

टोटो छिनतई में गिरफ्तार पांच आरोपियों को भेजा जेल, डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज और फुलकाहा थाना क्षेत्र में बीते दिनों तीन टोटो के छिनतई मामले में पीड़ित टोटो मलिक के आवेदन पर नरपतगंज एवं फुलकाहा थाना पुलिस ने बीते गुरुवार की रात्रि मामले में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया था तथा इन लोगों के पास से तीन टोटो बरामद किया गया था।

Advertisements
Ad 1

पांचों गिरफ्तार व्यक्ति से शुक्रवार को गहन पूछताछ में उक्त व्यक्ति के आरोप स्वीकार ने बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले की जानकारी फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने नरपतगंज थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। उन्होंने बताया कि टोटो चोरी के मामले में पांच व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा था जिसमें सुपौल जिले के बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत हृदय नगर निवासी संतोष कुमार को हिरासत में लेकर उनके निशानदेही पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के पोसदाहा वार्ड छः निवासी राजा तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, सत्यम तिवारी, अमरदीप तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोप स्वीकार किया। इन लोगों के द्वारा इन छिनतई कार्य में प्रयोग किए गए दो बाइक भी जप्त कर लिया गया है। पांचो को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।

Related posts

नदियावां में 16 जून को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी : अपनी हर समस्या लेकर पहुंचे लोग, होगा ऑन द स्पॉट समाधान

प्रकृति आधारित समाधानों से सुरक्षित होगा भविष्य : बसंत कुमार सिन्हाविश्व पर्यावरण दिवस पर पीएमए की संगोष्ठी

फुलवारी में गैस उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, होम डिलीवरी नहीं होने का आरोप…

error: