बिहार

अरहर की फसल में लगी आग, दो बीघा खेत जलकर राख

20250402 221333


फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक किसान के खेत में आग लगा दी, जिससे दो बीघा में लगी अरहर की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, किसान कामेश्वर महतो के खेत में मंगलवार रात आग लगाई गई, जिससे उनकी पूरी फसल नष्ट हो गई.आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल बुलाने का भी मौका नहीं मिल पाया. जब तक किसान और ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक खेत की फसल पूरी तरह जल चुकी थी.

किसान कामेश्वर महतो ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इस नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाए.स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

गौरीचक थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि खेत में आग लग जाने की सूचना उन्हें भी मिली है.फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आगजनी की घटना के पीछे किन लोगों का हाथ है.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!