बिहार

आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल इलाज जारी

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के गांव अमरोरी वार्ड संख्या- 13 में मवेशी दरवाजे पर खंभा से रस्सी तोड़कर पड़ोस के दरवाजे पर जाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हो गई। जिसमें एक पक्ष के महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल होने के बाद महिला व पुरुष को लोगों ने इलाज के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज करने के बाद फुलकाहा थाना पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। फुलकाहा थाने में दिए गए आवेदन में पीड़ित पूनम देवी ने बताया कि मेरी गाय खंभा में बंधी हुई थी।

रस्सी तोड़कर पड़ोस के हरि नारायण दास के दरवाजे पर चली गई। जिसको लेकर हरि नारायण दास एवं उनके पुत्र तथा उनके सहयोगी घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब गाली गलौज से मना किया तो सभी आरोपितों ने लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से मारपीट कर सर फोड़ दिया। सर फूटने के बाद सभी बेहोश हो गए इसके बाद पड़ोस के लोगों ने इलाज के लिए नरपतगंज ले गया जहां नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने सभी घायलों को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संदर्भ में फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर