बिहार

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, घर पर चढ़कर तोड़फोड़आग लगाने का प्रयास

फुलवारीशरीफ(न्यूज क्राइम 24): 26 जनवरी को सरेआम दिन में फुलवारी शरीफ थाना के कचहरी मोहल्ला में बगल के कसाई टोला के लोगों ने घुसकर जमकर तांडव मचाया .कचहरी मोहल्ला के एक घर पर लाठी डंडा हरवे हथियार से दर्जनों की संख्या में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए एक घर में आग लगाने का असफल प्रयास किया.

इस पूरे घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस दौरान पूरे मोहल्ला में और उस घर में रह रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया .इस दौरान भारी दहशत एवम खौफ के बीच लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे .

असामाजिक तत्वों के उपद्रव के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया.एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है. वही इस मामले को लेकर शराब और चुनावी रंजिश वजह बताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है पुलिस का कहना है की किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज करने का कोई लिखित आवेदन अबतक थाना में नहीं दिया है .अब पुलिस इस मामले का वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रव मचाने तोड़फोड़ मारपीट करने वालों की पहचान कर करवाई में जुटी है.

दरअसल, पटना के फुलवारी शरीफ में शराब और आपसी वर्चस्व को लेकर 2 मोहल्ला वालों के बीच जमकर मारपीट हुई । करीब डेढ़ घंटे तक उपद्रवी तांडव मचाते रहे लेकिन कही कोई थाना पुलिस नज़र नही आई.

जानकारी के मुताबिक मंसूर गली में घुसकर कसाई टोला के कुछ उपद्रवी युवकों ने जमकर तोड़फोड़ किया. लाठी-डंडे और पथराव से लोगों के बीच घंटों अफरा तफरी मची रही. स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी.

सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी शफीक आलम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बवाल कर रही भीड़ को को खदेड़ दिया.पुलिस ने इस मामले में कसाई टोला के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.
घटना की जानकारी देते हुए मंसूर मोहल्ला के रहने वाले पूर्व पार्षद राजद नेता मो असगर ने बताया कि कसाई टोला के कुछ युवक आपसी वर्चस्व और शराब को लेकर हमेशा यहां हंगामा करते हैं.

पूर्व वार्ड पार्षद ने बताया कि गुरुवार को भी मनसूर गली में कसाई टोला के कुछ युवक हंगामा करने लगे. जब उन्हें रोका गया तो कसाई टोला से दर्जनों युवक लाठी डंडा लेकर पहुंचे और मंसूर गली के मो आलम के घर पर चढ़कर जमकर पथराव कर दिया.

इस दौरान लाठी बांस बल्ले रॉड आदि से मकान के आगे जमकर तोड़फोड़ किया .इतना ही नही घर में घुसकर आग लगाने का भी प्रयास किया गया. लोगों ने जब इसकी सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी तो फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी दल बल के साथ मनसूर गली पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ दिया. मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मनसूर गली में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया है.

फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट हुई है. इस मामले में किसी भी पक्ष ने अभी तक थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराया है. इस मारपीट के दौरान जो वीडियो वायरल हुआ है उसकी जांच की जा रही है. वीडियो के आधार पर उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

error: