बिहार

अपराधियों ने खाद व्यवसायी को गोली मारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल से किया गया रेफर!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र अर्तगत सोनामनी गोदाम ओपी थाना क्षेत्र के रजौला चौक पर बुधवार को एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने खाद व्यवसायी सम्पत साह को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल युवक पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकाटा में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया है। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं घायल युवक की पहचान रजौला वार्ड संख्या पांच निवासी दीपचंद साह के 48 वर्षीय पुत्र सम्पत साह के रूप में की गई है।वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम का टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: