ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

बेखौफ हुए अपराधी, जंगलराज की हो रही है वापसी : रविशंकर प्रसाद

1660824644138

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना में दो जगहों पर हुये गोली-काण्ड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटना साहिब सांसद श्री रविशंकर प्रसाद ने इन घटनाओं की घोर भर्त्सना करते हुए नीतीश सरकार से तीखें सवाल किये। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। इस तरह दिन-दहाड़े कक्षा नौ की छात्रा पर गोली चलना बहुत ही दुःखद घटना है।

कंकड़बाग में सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर देने पर भी श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया है कि- नीतीश जी ये क्या हो रहा है, दो-तीन दिन में ही बिहार की क्या हालात हो गई है? अपराधी बेखौफ हो गये हैं, कानून का डर समाप्त हो गया है। प्रदेश की राजधानी पटना जो मेरा लोक सभा क्षेत्र भी है, यहाँ पर ऐसी जघन्य घटनाओं का घटित होना साफ संकेत है कि बिहार जंगलराज की ऒर लौट रहा है। इसका कारण यह है कि नई सरकार में जो नये निजाम बने है वो अपराधियों को बचा रहे है और उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

श्री प्रसाद ने बिहार के नये कानून मंत्री का आज भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस विभाग नई सरकार के दबाब में उक्त घटना पर लीपा-पोती कर रही है तथा अभियुक्त को बचाने की कोशिश कर रही है जबकि माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेश-पत्र दिनांक 16/02/2017 में अपहरण एवं हत्या की साजिश में संलिप्तता पाकर उन्हें सरेन्डर करके जमानत लेने के लिए कहा गया था, परन्तु इन्होंने पाँच वर्ष तक सरेन्डर नहीं किया।

बिहार सरकार की नवगठित मंत्रीमण्डल के कृषि मंत्री पर भी सवाल करते हुए नीतीश कुमार से सवाल किया कि नये कृषि मंत्री चावल घोटाला मामले में संलिप्त पाए गए है। अगर कृषि मंत्री ही चावल घोटाले में संलिप्त पाये जाते हैं तो बिहार में किसानों का भविष्य कैसा होगा?

श्री प्रसाद ने नवीं कक्षा की छात्रा पर गोली चलाये जाने एवं सेना के जवान की हत्या पर संवेदना प्रकट किया और कहा कि भाजपा और वे स्वयं भी बिहार की जनता के साथ मजबूती के साथ खडे़ हैं और प्रदेश की जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!