बिहार

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, दूसरा पुत्र भी झुलसे!

मनेर(आनंद मोहन): बुधवार को मनेर थाना क्षेत्र के बलुआ गावं के खेत में धान का बिछड़ा देखने गए पिता-पुत्र करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलुआ गांव के निवासी लल्लन राय अपने पुत्र के साथ खेत में बिछड़ा देखने गए थे इसी दौरान बिजली पोल के अर्थिंग के चपेट में आ गए। जिससे पिता पुत्र की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। वही बचाने के क्रम में दूसरा पुत्र सोनू कुमार उर्फ गोरख गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गया। जिसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। मृतक की पहचान मेवालाल राय का पुत्र 52 वर्षीय ललन राय व ललन राय का पुत्र 24 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई। दो लोगों की मौत के बाद परिजनों में रो – रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मनेर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

लोक कला उत्सव में झलकी परंपरा और सामाजिक संदेश, दर्जनों प्रतिभागी सम्मानित

प्रेमी संग पत्नी रंगे हाथ पकड़ी, पति का फूटा गुस्सा; सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने में सुलह

शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग : 12 वर्षीय बच्चा झुलसा, 7-8 लाख का नुकसान

error: