क्राइमबिहार

पिता ने अपने ही बेटे की ले ली जान, पुलिस जांच में जुटी

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कलयुग पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली है. घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मलाही पकडी का है, जहां 6 साल के मासूम की जान पिता ने ले ली है. बताया जा रहा है कि मासूम बच्चे को पहले तो बीती रात पिता ने हाथ पैर बांध खुब पिटाई की सुबह जब बहन की आंख खुली तो देखा भाई जमीन पर पड़ा है. शरीर में कोई हरकत न देख बहन चिल्लाने लगी जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. वही सूत्रों की माने तो पिता ने गला घोटकर हत्या कर दी है. जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई. इस घटना के बाद इलाके के लोग सन्न रह गए. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुट गई है. वही पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एके-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, सब इंस्पेक्टर भी घायल!

पटना विमेंस कॉलेज में ‘नज़्म-ए-आज़ादी’ का आयोजन, उर्दू कविता के जरिए स्वतंत्रता की भावना का किया गया प्रदर्शन

error: