पंजाब

पानीपत के 2 लाख 26 हजार 389 विद्यार्थी देंगे यातायात नियमों की परीक्षा

पानीपत, (न्यूज़ क्राइम 24) सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला पानीपत में 31 अगस्त, सोमवार को बड़े स्तर पर स्कूल एवं कॉलेज स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के करीब 2 लाख 26 हजार 389 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक होगी।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा (डीजीपी) श्री अजय सिंघल की प्रेरणा तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) यातायात एवं हाईवे हरियाणा श्री विकास अरोड़ा के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की जा रही इस परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने गत दिनों डीईओ कार्यालय में जिला शिक्षा विभाग एवं जिला यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की थी और परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी देना और कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बचपन में सीखी गई बातें जीवनभर याद रहती हैं। इसी सोच के साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना के प्रति प्रेरित करने और सड़क सुरक्षा को उनके व्यवहार का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर जिला पुलिस एवं शिक्षा विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई हैं। 31 अगस्त को जिले के प्रत्येक सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक इस सड़क सुरक्षा परीक्षा में भाग लेंगे। चार स्तरों पर होगी
परीक्षा को विद्यार्थियों की कक्षा के अनुसार चार स्तरों में विभाजित किया गया है। प्रथम स्तर में कक्षा तीसरी से पांचवीं, दूसरे स्तर में कक्षा छठी से आठवीं, तीसरे स्तर में कक्षा नौवीं से बारहवीं तथा चौथे स्तर में कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होंगे।

उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुरेश कुमार सैनी ने आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बन सकें।

Related posts

राक्सेड़ा गांव में विकास कार्यों की सौगात, 20 लाख की लागत से बनेगी हरिजन चौपाल

दशहरा कमेटी हनुमान चालीसा के पाठ से शुरू हुई

हलवाई की पीटकर हत्या करने के दो और आरोपी गिरफ्तार!

error: