बिहार

बाप, दादा इस दुनिया से गुजर गए लेकिन बिजली नहीं मिला

कटिहार, सरफराज आलम फलका प्रखंड क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर थॉमस बांध के किनारे बसा एक महादलित टोला हैं। 50 से 60 घर की आबादी है। इसी गांव के नाम. दिनेश ऋषि पिता,स्व-विश्वनाथ ऋषि और उनके परिजन से मीडिया ने बात किया।जब इनका हाल-चाल पूछ तो ,उन्होंने इस चिल-चिलाती धूप और भीषण गर्मी  को देखकर उनके गांव वालों को बिजली नहीं मिलने की बात बताया। इनका जो कहना था। शायद हम महादलित हैं। मुसहर हैं। जो हम लोगों को बिजली से ना मरहूम रखा गया हैं। हम लोगों का बाप,दादा इस दुनिया से गुजर गए। लेकिन बिजली नहीं मिला। हम लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। हम लोगों का गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर बिजली उपलब्ध है।

लेकिन आज तक हम लोगों को बिजली नहीं मिला। हम लोगों ने कई बार स्थानीय प्रतिनिधि-जनप्रतिनिधि को कहा लेकिन आज तक हम लोगों पे कोई ध्यान नहीं दिया। शायद हम लोग किस जुर्म का कर्जदार हैं। आज दिनांक  08-08-2024 दिन रविवार पीछे 07 से 08 महीना पहले बिजली का खंबा खड़ा कर दिया है। लेकिन वायर नहीं लगाया है। एक तरफ बिहार सरकार श्री नीतीश कुमार जी कह रहे हैं। हमने बिहार में महादलित को सबसे पहले आगे ले जाने का काम किया है।

आज वही महादलित गांव बिजली के लिए दर-दर भटक रहा है। इस बिजली समस्या से जुड़ी बात लेकर जेई से (न्यूज क्राइम 24 ) के रिपोर्टर – मो0 सरफराज आलम बात भी किए थे। लेकिन उस समय आश्वासन मिला था कि थॉमस बांध महादलित टोला को बहुत जल्द ही बिजली मुहैया करा दी जाएगी। लेकिन आज सात आठ महीना बीत जाने पर ना तो जेई  साहब नजर आए। ना तो कभी फोन उठाएं। इस दबंग जे ई साहब के करतूत से फलका प्रखंड के बिजली उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे हैं।और जनता में आक्रोश देखा गया

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: