बिहार

बथनाहा कटहरी नेपाल कार्गो रेल लाइन निर्माण किसानों ने रोका

अररिया, रंजीत ठाकुर बथनाहा से कटहरी नेपाल तक चलने वाली कार्गो रेल परियोजना नेपाल सरकार द्वारा अधिकृत किया गया किसानों की जमीन का मुआवजा देने के बाद भी निर्माण कार्य पर अब तक ग्रहण लगा हुआ है।
जानकारी अनुसार कार्गो रेल लाइन नेपाल के निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेल परियोजना निर्माण कार्य में नेपाल सरकार द्वारा रेल निर्माण में अधिकृत की गई किसान की जमीन का मुआवजा लगभग सबको दे दिया गया है। कुछ किलोमीटर की अधिकृत जमीन का मुआवजा नहीं दिए जाने के कारण अब तक निर्माण कार्य में बाधा आ रहा है। जबकि अभी हाल ही में नेपाल सरकार द्वारा बचे अधिकृत जमीन के मालिकों को खाते में रकम दे दिया गया है। इसके बाबजूद भी निर्माण कार्य में जमीन के मालिकों (किसान) द्वारा बाधा पहुंचा रहे है।

किसानों का कहना है की नेपाल सरकार ने 10 12 साल पूर्व में जो जमीन का मूल्यांकन कर रकम तय किया था वह रकम उस समय अगर दिया जाता तो उचित था। लेकिन 10 से 12 साल बीत जाने के बाद वह रकम अभी के जमीन के मूल्यांकन में नही आता है। नेपाल सरकार अभी का मूल्यांकन कर जमीन का मुआवजा दे। वहीं नेपाल उद्योग के मालिकों ने इस मामले को जल्द निराकरण निकालने की मांग नेपाल सरकार से की है।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: