बिहार

किसान की बेटी ने इंटर कॉमर्स में स्टेट टॉप की सौम्या शर्मा

औरंगाबाद(प्रमोद सिंह): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट 2023 के रिजल्ट में औरंगाबाद जिले के किसान की बेटी सौम्या शर्मा ने इंटर कॉमर्स में स्टेट टॉप की है। बता दे कि सौम्या शर्मा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के जाखिम पड़रिया गांव की रहने वाली है। इनके पिता अरविंद शर्मा किसान हैं और इनकी माता अनिता देवी गृहणी हैं। पता चला कि वर्तमान समय में सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के श्री कृष्णा नगर मोहल्ले में रहकर महाराजगंज रोड स्थित हरिओम कॉमर्स क्लासेस में कोचिंग क्लास करती थी।

सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के ही सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय की छात्रा हैं। सौम्या शर्मा का बचपन से ही सपना था कि वे अपनी मेहनत के बदौलत पढ़ाई कर अपने जिला व राज्य का नाम रोशन करें। कोचिंग के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई सालों से हमारे कोचिंग की छात्रा रही है। पढ़ने में काफी मेहनत की थी और यह आगे चलकर देश का नाम रौशन करना

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

error: