पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के सभी अस्पतालों में गैर संचारी रोग से ग्रसित लोगों को स्वस्थ्य और सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा “अभियान – जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है। 02 सितंबर से चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के सभी ग्रसित मरीजों की पहचान समय पर करते लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान किया जा रहा है जिससे कि लोग स्वस्थ्य और सुरक्षित जीवन का लाभ उठा सकें।
सभी गैर संचारी रोग से ग्रसित मरीजों का दिया जा रहा ध्यान :
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में गैर संचारी रोग से ग्रसित मरीजों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र के सभी ग्रसित मरीजों को नजदीकी अस्पताल में पहुँचाते हुए ग्रसित मरीजों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि गैर संचारी रोग में हैपेरटेंशन, डाइबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, सीओपीडी स्क्रीनिंग, डाइग्नोसिस जैसी विभिन्न बीमारी शामिल हैं। चिकित्सकों द्वारा जैसे ग्रसित मरीजों की समय पर पहचान करते हुए ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य किया जा रहा है।
सभी गैर संचारी रोग मरीजों की पहचान के लिए चलाया जा रहा स्क्रीनिंग :
डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में “अभियान – जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अस्पताल आ रहे सभी संभावित ग्रसित लोगों का गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग किया जा रहा है। इसके तहत 02 सितंबर से 29 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में उपस्थित मरीजों का जांच किया जा रहा है। इसके तहत जिले में हैपेरटेंशन के 06 लाख 38 हजार 262 लोगों का, डाइबिटीज के 06 लाख 37 हजार 843 लोगों का, ओरल कैंसर के 06 लाख 08 हजार 450 लोगों का, ब्रैस्ट कैंसर के 01 लाख 69 हजार 868 लोगों का, सर्वाइकल कैंसर के 01 लाख 36 हजार 501 लोगों का और सीओपीडी का 04 लाख 42 हजार 052 लोगों का स्क्रीनिंग करते हुए ग्रसित पाए जा रहे मरीजों को सुरक्षित किया जा रहा है। लोगों को गैर संचारी रोग से ग्रसित होने के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी अस्पताल में जांच कराते हुए चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गए दवाइयों का सेवन करना चाहिए जिससे कि लोग स्वस्थ्य होकर सामान्य जीवन का लाभ उठा सकेंगे।
