झारखण्ड

छोटे बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा एवं जेबी ज्वेलर्स पुराना बाजार के संयुक्त तत्वावधान में युवा मंच भवन में श्रीमती सीमा चौहान द्वारा संचालित रिदम ऑफ लाइफ के छोटे बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य , अभिनय , राष्ट्रहित पर अभिभाषण , मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के समापन के पश्चात पुराना बाजार स्थित जेबी ज्वेलर्स के संचालक श्री सुनील सोनी

श्री पवन सोनी ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रेषित की इसके बाद मायुमंच के सभी सदस्यों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पूरे पुराना बाजार के सभी घरों पर तिरंगा लगवाने का कार्यक्रम किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष , सचिव , एवं पूरी कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया