बिहार

साइबर क्राइम का कृषि विभाग के नाम पर आ रहे हैं फर्जी कॉल..!

गया(अरुणजय प्रजापति): इमामगंज प्रखंड क्षेत्र मे साईबर क्राइम फिर एक बार सक्रिय नजर आ रहें है। इस बार अपना शिकार किसानो को बनाना चाहते हैं। दिन भर मे दजर्नों किसानो को मोवाईल 78089 14213 के माध्यम से फोन किया जा रहा है।

इस संबंध भगहर गांव के किसान महावीर प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, अमीत कुमार पथरा गांव के किसान श्याम सुन्दर प्रसाद आदि ने बताया कि हमलोगो को फोन आया कि मै जिला कृषि कायार्लय से बोल रहा हूं। आपका फसल बीमा का पैसा आया हुआ है।

किसी छोटी मोटी कमी के कारण यहां रुका हुआ है। 6 हजार रुपया आंफिस खर्चा देकर एवं पेपर सुधरवाकर अपना पैसा ले जांए। फसल बीमा का रकम किसी को 30 हजार तो किसी 35 हजार बताया जा रहा है।

कभी प्रखंड के लोकल कर्मचारी किसान सलाहकार एवं कृषि कोडिनेटर का नाम लेकर बोला जा रहा है कि मै यह बोल रहा हूं आपका पैसा आया हुआ है।

किसी से मगही मे बात करते हुए लोकल किसान सलाहकार का नाम लेेकर यहां तक कहा जाता है कि तु इनखा साथे फोटु खिचवैल हल से भुला गेलअ। तोहर पैसवा आईल हो।

करते हुए फसाने का कोषीष किया जा रहा है। तथा मोटी रकम एकाउन्ट मे डालने के लिए ऑफिस खर्च की मांग की जा रही है।

इस संबंध बीएओ विजय कुमार दास ने बताया कि इस तरह का काॅल साईबर क्राईमर की ओर से की जा रही होगी। कोई भी कमर्चारी या कायार्लय के लोग इस प्रकार का काॅल नहीं कर रहें है। और न हीं प्रखंड या जिला कायार्लय से किसी प्रकार का खचर् मांगा जा रहा है।

उन्होने कहा कि किसान सचेत रहें। किसी को कुछ बताने या देने से पूवर् स्थानीय कृषि कार्यालय से संपर्क कर लें। नही तो पछताना पड़ सकता है।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: