बिहार

नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित 15 पार्षदो को बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहन

गया(अरुणजय प्रजापति): इमामगंज नगर पंचायत स्थित प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित 15 पार्षदो को बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहण करवाया जाएगा।

इस संबंध में बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में ग्यारह बजे नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद के अलावे सभी पार्षदों को वरीय उप समाहर्ता अमित राजन शपथ ग्रहण संपन्न कराएंगे.

उन्होंने बताया कि जिसकी सारी तैयारी कर ली गई है. विदित हो कि इमामगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सोनम कुमारी उप मुख्य पार्षद खुशबू कुमारी सहित 8 पुरुष व 7 महिलाएं शपथ ग्रहण लेंगी।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर