बलिया(सजंय कुमार तिवारी): कुंवर सिंह महाविद्यालय के तमाम छात्र नेताओं द्वारा b.a. द्वितीय वर्ष में 50% से ऊपर विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया उसके संबंध में जननायक विश्वविद्यालय कुलसचिव को पत्रक दिया गया उसके उपरांत कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्रसंघ भवन में बैठक की गई और जिसको संबोधित करते हुए नितेश यादव पूर्व अध्यक्ष ने कहा कोराना काल में माननीय कुलपति महोदया जी का बयान था कि कोरोना काल में महाविद्यालयों में पढ़ाई नहीं हुई थी जिससे सभी छात्रों को पास कर दिया जाएगा लेकिन जब स्नातक द्वितीय वर्ष का रिजल्ट निकलता है तो अधिकतम विद्यार्थियों को फेल करके उसके जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम जननायक विश्वविद्यालय कर रहा है उन्होंने बयान दिया था .स्नातक तृतीय वर्ष के आधार पर स्नातक 2वर्ष का परिणाम घोषित किया जाएगा b.a. तृतीय वर्ष के आधार पर नहीं बल्कि अपने मनसा के अनुसार b.a. सेकंड ईयर सेकंड वर्ष के विद्यार्थियों को फेल करके यह साबित कर दी कि विद्यार्थियों का भविष्य भले ही अंधकार हो जाए लेकिन जो जननायक विश्वविद्यालय धन उगाई का केंद्र बना रहे और बिना परीक्षा दिलवाले आप कैसे निर्णय कर सकती है कि कौन विद्यार्थी फेल योग्य है और कौन विद्यार्थी पास योग्य है b.a. तृतीय वर्ष में जहां हर साल एक 1 विषयों का तीन पेपर हुआ करता था इस सत्र में आपने एक पेपर कराया और विद्यार्थियों के समय में भी कटौती की बिना महाविद्यालय में पढ़ाई विद्यार्थी किसी तरह पेपर दिए लेकिन आपने b.a. तृतीय वर्ष के आधार पर यह द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को फेल कर दिया यह उचित नहीं है आज तमाम नौजवानों ने b.a. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने माननीय कुलपति महोदया जी को पत्रक दिया और उनसे मांग की की तत्काल कोराना काल में b.a. द्वितीय वर्ष का परीक्षा नहीं हो पाया था और आप का बयान के अनुसार हम विद्यार्थियों को पास कर दिया जाना चाहिए था अगर हम विद्यार्थियों को पास नहीं किया जाएगा हम विद्यार्थी गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी आपको और जिला प्रशासन के होंगे इसमें शमशेर यादव गुड्डू यादव उपेन्द्र वर्मा अभिषेक उपाध्याय सुरज शर्मा बलजीत राज दयाशंकर अकिंत सिंह मिन्टू ठाकुर अजीत सोनू अलोक भारती मोहित पंकज यादव सोनू गोलू कृष्णा आदि मौजूद रहे।
