बिहार

एस डी भी में अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। एसडीभी विद्यालय में अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण सह-पाठ्यक्रम गतिविधि के रूप में आयोजित किया गया.इस प्रतियोगिता में छात्र – छात्राओं ने दिए गए विषय पर “पक्ष” और “विपक्ष” में अपने विचार अंग्रेज़ी भाषा में प्रस्तुत किये.इस प्रकार की प्रतियोगिता न केवल भाषा कौशल को निखारती है, बल्कि आत्मविश्वास, तार्किक सोच और सार्वजनिक बोलने की क्षमता को भी बढ़ाती है।

Advertisements
Ad 1

वाद-विवाद में छात्रों को अनुशासन, धैर्य और दूसरों के विचारों को सुनने का भी अभ्यास होता है.इससे उनकी तर्कशक्ति और नेतृत्व गुणों का विकास होता है.इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को भविष्य में एक सफल वक्ता और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं. इसलिए कहा जा सकता है कि अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता ज्ञान, भाषा और आत्म-प्रकाशन का बेहतरीन मंच है.प्रतियोगिता के पश्चात विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय निदेशक राजेश्वर प्रसाद उपनिदेशक अनिल कुमार,बलवंत कुमार प्रिंसिपल सुरेंद्र प्रसाद समेत मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: