पंजाब

सरकारी जमीन पर साम्राज्य ध्वस्त, 1.5 करोड़ की फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

सोहना, सुशीला देवी :  गुडगांव सरकारी जमीन पर प्लास्टिक का साम्राज्य’ ध्वस्त, 1.5 करोड़ की फैक्ट्री पर चला बुलडोजर
अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने सेक्टर-09 में नगर निगम की करीब 200 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई प्लास्टिक फैक्ट्री को ध्वस्त करा दिया। पुलिस के मुताबिक, इस अवैध निर्माण की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये थी।पुलिस के अनुसार, प्रताप नगर निवासी विनय बाजवा द्वारा नगर निगम की जमीन पर कथित रूप से अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। यहां पॉलिथीन बेचने का कारोबार किया जा रहा था।

पुलिस का दावा है कि आरोपी पूर्व में भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा है और अपराध करने वाली गैंग को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात सामने आई है।अपराध शाखा मानेसर ने अवैध फैक्ट्री को चिन्हित करने के बाद नगर निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बुधवार को नगर निगम के एसडीओ पवन कुमार और अपराध शाखा मानेसर की पुलिस टीम संयुक्त रूप से मौके पर पहुंची। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

पुलिस का कहना है कि अवैध कब्जे और गैरकानूनी गतिविधियों के जरिए अपराध को आर्थिक मजबूती देने वालों पर अब और सख्ती की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध कारोबार चलाने या अपराधियों को आर्थिक मदद पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस तैनात स्वतंत्रता दिवस को लेकर : एसपी भूपेंद्र सिंह

गैंगस्टरों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया बड़ी कार्रवाई

झारखंड आंदोलन पर राहुल गांधी चुप क्यों : अर्चना गुप्ता

error: