बिहार

गोपालगंज थावे मंदिर में सीएम सम्राट चौधरी ने की पूजा, बिहार की सुख-समृद्धि की कामना

पटना,  विक्रम कुमार : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने गृह जिला गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर में पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां थावे से संपूर्ण बिहार की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा मां थावे का आशीर्वाद संपूर्ण बिहारवासियों पर सदैव बना रहे। बिहार समृद्ध हो और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार सहित कई मंत्री, विधायक एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार ने भी सीएम का स्वागत किया। मंदिर प्रबंधन ने सीएम को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: