बिहार

शाकद्वीपीय ब्राह्मणों की एकजुटता पर बल

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार महाकुंभ 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से आज छोटी पटन देवी गली स्थित साधनधाम में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक हुई। बैठक का उद्घाटन तारकेश्वर मिश्र, ज्ञानवर्धन मिश्र, प्रकाश मिश्र, ब्रजेश मिश्र और निशिकांत शुक्ल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पंडित गोपाल मिश्रा के स्वस्तिवाचन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

बैठक में समाज को एकजुट करने और 24 अगस्त को पटना के जगजीवन राम अध्ययन एवं शोध संस्थान में आयोजित “भात पर गोतिया” कार्यक्रम को सफल बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न रणनीतियों की चर्चा की। समारोह का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र ने कहा कि समाज की एकजुटता समय का तकाजा है। और भात पर गोतिया कार्यक्रम समाज के लिए एक सुनहरा अवसर है।

बैठक में केवल सच पत्रिका के संपादक ब्रजेश मिश्र, वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रकाश मिश्र, निशिकात शुक्ल, शशिकांत शुक्ल, सौरभ मिश्र, धर्मेंद्र मिश्र, जदयू नेता जितेंद्र मिश्र, भाजपा नेत्री प्रीति पाठक, भावना मिश्र, अर्पिता पाठक, रविकांत शुक्ल, विनोद पाठक अभिषेक पाठक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अपने अध्यक्षीय भाषण में पंडित तारकेश्वर मिश्र ने समाज के विभिन्न पक्षों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने इस पहल की सराहना की और इसे हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। आयोजकों ने बताया कि “भात पर गोतिया” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को मजबूत करने का मौका प्रदान करना है।

Related posts

सर्व ज्ञान शिक्षा केंद्र में छात्र की साइकिल चोरी करते युवक रंगे हाथ धराया, भीड़ ने घेरा

पटना से अररिया आ रही बस से 88 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

AIBE परीक्षा उत्तीर्ण कर अररिया के अजित रंजन बने अधिवक्ता, जिले का बढ़ाया मान

error: