क्राइमताजा खबरेंबिहार

शर्मनाक- किशोरी से तीन बदमाशों ने गिया गैंग रेप

नालंदा(राकेश): बेन थाना अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह में गई किशोरी को अगवार कर उससे तीन बदमाशों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला शनिवार को सामने आया। परिजनों ने तीन बदमाशों को आरोपित कर घटना की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष जयकिशन प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता की मां ने आरोपों में बताया है कि वह पुत्री के साथ शादी समारोह में गई थी। उसी दौरान तीन बदमाशों ने बेटी को अगवा कर उससे कुकृत्य किया।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!