बिहार

अनियमित बिजली को लेकर बिजली उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज अंचल अंतर्गत फुलकाहा बाजार में आसपास के बिजली उपभोक्ताओं ने कई दिनों से अनियमित बिजली रहने को लेकर गुरुवार की शाम माननीय मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया। उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए उपभोक्ताओं ने कहा बिजली विभाग अभिलंब बिजली सुधारें तथा फुलकाहा फीडर को फुलकाहा फिडर तक ही रहने दें नहीं तो हम लोग इससे भी बड़ा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विभाग के लापरवाही से हल्की बारिश में भी बिजली गुल हो जाने से लोगों की तरह-तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इस पर विभाग का कोई ध्यान नहीं है। लोगों ने या अभी आरोप लगाया कि कई दिनों से पूरे दिन बिजली गायब रहता है। इस संबंध में पदाधिकारि से बात करने पर कभी बताते हैं की खंभा गिर गया, तो कभी बताते हैं तार गिर गया, तो कभी कहते हैं शार्ट लगा हुआ है आखिर यह समस्या कब तक हम लोगों को झेलना पड़ेगा।

Related posts

घूरना एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 18.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन, गांव व परिजनों में शोक की लहर

किसानों और सरकार की कदमताल लाई रंग : बिहार में गन्ने का रकबा बढ़कर 4 लाख 90 हजार एकड़ हुआ

error: