बिहार

शांतिपूर्वक मनाया गया ईद का त्यौहार

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा,नवाबगंज, भोड़हर,भंगही, कोशिकापुर आदि स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ शांति और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्यौहार मनाया।
इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी ने एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

बताते चलें कि एक महीने के पवित्र रमजान के बाद गुरुवार को ईद का त्यौहार समुदाय के लोग शांतिपूर्वक मनाया। कल बुधवार को चांद देखने के बाद आज ईद मनाई गई।इस मौके पर पुलिस प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था देखने को मिला है।फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार स्वंग दलबल के साथ गस्त करते नजर आये।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: