बिहार

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर : खनन माफिया ने खबर प्रकाशन होते ही पीड़ित परिवार के घर ट्रैक्टर से मिट्टी डालने चला गया

अररिया(रंजीत ठाकुर): सोमवार को खबर प्रकाशित होने के बाद नवाबगंज पंचायत वार्ड संख्या 06 सीमा सड़क ईदगाह के समीप 50 बर्षीय मोहम्मद यूनुस पिता स्व०मोहम्मद जहरू के घर खनन माफिया ने ट्रैक्टर पर मिट्टी लेकर गड्ढे भरने चला गया।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित ने माफिया को कहा जब तक जांच नहीं होगी तब तक नहीं डाला जाएगा मिट्टी।वहीं पीड़ित की बात सुनकर खनन माफिया ने आक्रोशित होकर एक ट्रेलर मिट्टी जबरन डालकर चलते बने। ज्ञात हो कि पीड़ित फुलकाहा थाना में आवेदन देकर, बताया कि मैं एक निहायत गरीब व्यक्ति हूं। मैं अपने परिवार एवं बच्चों का भरण पोषण भीख मांग करता हूं। मुझे सरकार के द्वारा आवास योजना का लाभ मिला है, और मैं घर बना कर रहता हूं। कुछ दिन पूर्व से मेरे घर के पूरब भाग में घर सटाकर खनन माफियाओं के द्वारा मिट्टी काट कर बेच लिया गया है, जिससे मेरा घर टूट कर दो भागों में बट गया। इस संबंध में फुलकाहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा हूं, परंतु आवेदन दिए कई दिन बीत गए, अब तक कोई जांच नहीं हुई है। इसी बात को लेकर संवाददाता के द्वारा सोमवार को समाचार संकलन के दौरान उक्त स्थान पर पहुंच कर जायजा लिया एवं पीड़ित की बात सुनकर समाचार प्रकाशन किया था। आज मंगलवार को पीड़ित मोहम्मद यूनुस ने संवाददाता को बुलाकर बीते सोमवार की हुवी घटना कीअपनी आपबीती कैमरा के सामने सुनाया है। उन्होंने कहा खनन माफियाओं के द्वारा जबरन मेरे घर आकर ट्रैक्टर से मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा था, जिस पर मैने जांच होने तक मिट्टी नहीं डालने को कहा तो गुस्साए माफियाओं ने मुझे धमकी देते हुए देख लेने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक पुलिस प्रशासन भी नहीं आया है जांच करने।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: