बिहार

सुबह-सुबह छठ घाट से अरघ देकर लौट रहे स्कूटी सवार दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला

पटना, अजीत। राजधानी में सुबह-सुबह छठ पर्व का उल्लास अशोक माता में बदल गया जब अनिसाबाद गोलंबर के पास स्कूटी सवार बुआ भतीजी को पीछे से ट्रक ने धक्का मार कर कुचल दिया.इस हादसे में 54 साल की बुआ की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रही उसकी भतीजी 30 वर्षीय युवती बुरी तरह जख्मी हो गई. आसपास के लोगों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. वहीं हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया.

घटना के बाद काफी देर तक आवागमन बाधित हो गया और लोग वहां हो हंगामा करने लगे.डेढ़ घंटा तक स्कूटी ट्रक के नीचे ही फंसी रह गयी जिसे बाद में गर्दनिबाग और ट्रैफिक थाना पुलिस ने क्रेन मंगवा कर सड़क से हटवाया.मृतक की पहचान पटना के कदम कुआं थाना के दास लेन कहार टोली की रहने वाली माया वर्मा 54 वर्ष पति स्वर्गीय उमाशंकर वर्मा के रूप में हुई जबकि घायल युवती खेमनी चक की रहने वाले मयूरी कुमारी 30 वर्ष के रूप में हुआ है. हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा रहा.लोग सड़क पर ही शव के पास विलाप करने लगे जिससे छठ पर्व का माहौल मातम में बदल गया.

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: