क्राइमबिहार

अररिया में ई-रिक्शा चालक को गोली मार कर हत्या, बोरी में मिली लाश

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के आरएस थानाक्षेत्र से जहाँ बोरी में एक व्यक्ति का शव मिलने से आस-पास सनसनी फैल गयी है। बताया गया कि मामला आरएस थानाक्षेत्र के रहिकपुर वार्ड नं 1 का है। मृतक की पहचान ककोड़वा बस्ती वार्ड नंबर 29 निवासी मो०अजीज के 35 वर्षीय पुत्र मो०अजीम के रूप में की गई है। मृतक के भाई मो० असद आलम ने कहा कि उनका भाई ई-रिक्शा चलाता था। रविवार की रात जब वह घर नहीं आया, तब से ही उसे खोजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि वह सब दिन 8 बजे तक घर आ जाता था। बीते रविवार जब वह 9 बजे तक उसके घर नहीं आने पर खोज बीन किया जा रहा था। फिर उन्हें रहिकपुर में किसी के शव मिलने की जानकारी मिली.

जब वह शव मिलने की जानकारी पर शव देखने पहुंचे तो अपने भाई को देख विचलित हो गए। शव को देखकर लग रहा है गोली मारकर हत्या की गई है।
सूचना पर आरएस थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अररिया सदर अस्पताल भेजा गया। जहाँ अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने पहुँचकर मृतक के परिवार से मिले और घटना का जायजा लिया। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: