बिहार

ग्लोबल पूर्वांचल द्वारा दुबई मे दिखेगा दशहरा का धूम

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। ग्लोबल पूर्वांचल फोरम के तत्वाधान में नवरात्र के अवसर पर दुबई मे धमाल मचने वाला हैं। जिसको लेकर वहां काम करने वाले लोगों मे ख़ुशी की लहर दौर पड़ी हैं। बतादें की पश्चिमी बिहार और पूर्वी यूपी के काफी ज्यादा लोग अपने देश से बाहर रहकर दूसरे देश में काम करते हैं। इनमें से अधिकांश खाड़ी देशों में मौजूद हैं। जिनमे से अधिकांश मजदूर वर्ग से आते है। इसमें से कुछ लोग वहीं रहकर अपने कामों को करते है और घरवालों को पैसा भेजते हैं लेकिन अपने देश काम की वजह से लौट नहीं पाते लेकिन उनको अपनी वतन की हर वो त्योहार और संस्कृति परम्परा को याद करते है।

ऐसे में उन्हें यहां रहकर अपनी सभ्यता, संस्कृति, रीति-रिवाजों व त्योहारों से अवगत कराया जा सके, इसी उद्देश्य के साथ पूर्ति हेतु दुबई, आबूधाबी में रहने वाले अप्रवासी लोगो की आपसी एकजुटता से दुबई में एक संस्था की परिकल्पना अप्रवासी ई. अजय कुमार शाही ने की व अन्य साथियों ने मिलजुल कर कई वर्ष पूर्व की थीं जिसे भोजपुरिया परिवार के नाम से जाना जाता था, लेकिन संस्था भोजपुरी भाषी लोगो के पूरी दुनिया में बढ़ते वर्चस्व क़ो देखते हुए और अपने उद्देश्य क़ो खाड़ी क्षेत्र के अतिरिक्त अमेरिका, कनाडा, तुर्की, जर्मनी, फ़्रांस, स्विड़न, स्पेन जैसे देशों तक बढ़ाना चाहती है और इसी कड़ी में सभी लोगो ने एक मत से संस्था का नाम परिवर्तित किया जिसे अब ‘ग्लोबल पूर्वांचल फोरम’ नाम दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार शाही ने बताया कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के लगभग समस्त उतर-पूर्व भारत के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्व -त्योहारों, रीति-रिवाजों व संस्कारो से अपने आने वाली पीढ़ी को अवगत कराना है। इसके लिए समय-समय पर कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना जिससे कि सभी लोग एक सूत्र में पिरो सके। इसी कड़ी में इस वर्ष संस्था के द्वारा नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से दुबई में मनाया जायेगा। संस्था का दूसरा उद्देश्य अपने घर से बाहर दूर परदेश में यदि किसी भाई को कोई परेशानी, मुसीबत आ जाती है तो संस्था के सदस्य उस व्यक्ति की यथासम्भव मदद करते है जिससे कि उसे परेशानी से छुटकारा मिल जाय।

वर्षों से विदेश में रहकर काम करने वाले वैसे लोगो जिनकी असमय, किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है के शव उनके परिजनों तक ससम्मान पहुंचाने का कार्य करते है। संस्था बिहार सरकार व भारत सरकार के साथ-साथ उन सभी बिहारी नेताओ व अधिकारियों से आग्रह करती है कि यथाशीघ्र बिहार को एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाय जिससे कि हम और हमारे बच्चे आसानी से अपने यहाँ होने वाले पर्व त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों में शामिल हो सके।अगर एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में शीघ्र कोई पहल नही किया जाता तो इसके लिए अप्रवासी अपने स्तर से आगामी चुनाव में बड़े बड़े वादे करनेवाले नेताओ को सबक सिखाने की तैयारी में लग चुके है।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: