बिहार

दानापुर कचहरी घाट पर छठ व्रत के दौरान अर्घ देते समय दिया से साड़ी में आग लगने से श्रद्धालु व्रती महिला जख्मी

दानापुर, अजीत छठ महापर्व के उल्लास के बीच दानापुर के कचहरी घाट पर एक लोम्हार्षक घटना सामने आया है जिसमें दिया के आग से एक व्रती महिला झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आनन फ़ानन लोगों ने नजदीक के अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर उपचार के लिए महिला को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायल महिला सगुना मोड़ के द्रवी लेने निवासी रमेश प्रसाद की पत्नी 50 साल की तारा देवी है.

बताया जाता है कि आस्ताचल गामी सूर्य को अर्ध दौरान महिला तारा देवी के दिया से साड़ी में आग लग गई. जब तक लोग उसे संभाल पाते महिला बुरी तरह आग की लापटो में घिरकर झूलस गई. वहां मौजूद प्रशासन एवं स्थानीय लोगों परिजनों की मदद से महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: