बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान बाइक पर लदे 78 लीटर शराब किया बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दिन के 12:30 बजे गस्ती के दौरान लाल रंग के अपाचे बाइक पर लदे 78 लीटर नेपाल निर्मित दिलवाले नमक शराब बरामद किया है। वहीं तस्कर पुलिस को देख बाइक व शराब छोड़ मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तोप नवाबगंज के समीप की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से एक व्यक्ति बाइक से शराब के बड़ी खेप लेकर विद्यालय के रास्ते आने वाला है ।

सूचना मिलते ही गस्ती दल को उक्त स्थान पर भेज दिया गया। कुछ ही देर बाद एक बाइक सवार व्यक्ति उत्तर दिशा से आ रहा था कि पुलिस को मौजूद देख बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक को कब्जे में लेकर जांच करने काले रंग की प्लास्टिक में दिलवाले नामक शराब पाया गया। बाइक और जप्त शराब पर मामला दर्ज कर तस्कर की पहचान की जा रही है। तस्करी में जो भी व्यक्ति सम्मिलित होंगे उसकी पहचान कर गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात