बिहार

विद्युत विभाग की लापरवाही से लाइनमैन करंट से झुलसा, अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच जूझ रही सांसे

नौबतपुर, अजीत। राजधानी पटना के नौबतपुर में ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर विद्युत गड़बड़ी को मरम्मत कर रहा एक लाइनमैन को विद्युत विभाग के घोर लापरवाही के चलते करंट लग गया और बुरी तरह झूलस कर जख्मी हो गया. अस्पताल में अब जिंदगी मौत के बीच आखिरी सांस गिन रहा है. उसके परिवार वाले घटना के बाद बदहवास हो गए हैं. इस दर्दनाक हादसे को देख वहां लोगों के रोंगटे खड़े हो गए .लोगों का कहना है कि विद्युत गड़बड़ी को ठीक करने के लिए लाइनमैन ट्रांसफार्मर वाले पोल पर चढ़ा हुआ था उसी वक्त किसी ने विद्युत आपूर्ति चालू करवा दिया जिससे क्षण भर में बिजली के करंट से धू धू कर लाइनमैन का शरीर जलने लगा.

लाइन मैन को जल्दी से विद्युत आपूर्ति कटवा कर उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया.इससे पहले काफी देर तक उसी तरह विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर के बीच में फंसा तड़पता रहा. इस हादसे को देखकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया . बाद में जब तक विद्युत आपूर्ति को बंद करवाया जाता तब तक लाइन मैन बुरी तरह झुलस चुका था.स्थानीय ग्रामीण इस घटना की जांच करने दोषी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने एवं परिवार वालों को इलाज का खर्चा और मुआवजा दिलाने की मांग की है.

Advertisements
Ad 1

जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग की लापरवाही ने रविवार को फिर एक लाइनमैन को बुरी तरह झुलसा दिया। घायल मिस्त्री नौबतपुर के चर्रा निवासी 35 वर्ष रमेश कुमार है और वह प्राइवेट मिस्त्री है। नौबतपुर के गोनवां गांव स्थित बजरंगबली के पास ट्रांसफार्मर पर शटडाउन लेकर चढ़े रमेश को 11 हजार की लाईन ने अचानक अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और पोल में ही लटक गया। उसे जलता देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी और उसे किसी तरह नीचे उतारकर गंभीर हालत में एम्बुलेंस से नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत देख उसे दानापुर के एक निजी क्लीनिक में रेफर किया गया है। उसकी स्थिति गंभीर है। एसडीओ का कहना है कि जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: