पंजाब

सब्जी महंगी होने के कारण सब्जी खरीदने वालों की संख्या कम हुए

पानीपत,  धर्मवीर पंडित :  लगातार बढ़ती महंगाई के चलते आम जनता की कमर टूट रही है पहले पेट्रोल, डीजल, सीएनजी उसके बाद चीनी और अब सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं जो टमाटर पहले 30 रू प्रति किलो थे वो अब 60 रुपए प्रति किलो हो गए हैं वहीं जो प्याज पहले ₹30 प्रति किलो थी वह अब ₹60 प्रति किलो हो चुकी है मटर ₹200 किलो गोभी ₹100 को पार कर चुकी है वहीं नींबू भी काफी महंगे हो गए है।


वही दुकानदारो का कहना है कि मंडियों में सब्जी तो है परंतु खरीददारों की कमी नजर आ रही है दुकानदारों का कहना है की सब्जी महंगी होने के चलते सब्जी खरीदने वालों की संख्या कम हो गई है कई बार सब्जी बैच जाने के करण चलते खराब हो जाती है जिसका खामियाजा दुकानदार को भुगतना पड़ता है। जो हमारी लागत है वह भी पूरी नहीं हो पाती कई बार।वही सब्जी लेने आए लोगों ने बताया कि लगातार महंगाई बढ़ रही है और अब सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं जिससे सब्जी खरीदना मुश्किल हो रहा है आए दिन महंगाई बढ़ती जा रही है जिसके चलते आम लोगों का घर चलना भी मुश्किल हो रहा है। गरीब आदमी कहां से अपना गुजारा कर पाएगा इतनी महंगाई बढ़ गई है।

Related posts

ओवरलोड डंपरों पर डीएम अजय द्विवेदी का सख्त रुख

सेवा संकल्प अभियान के तहत 3100 पौधारोपण, जनसेवा से जुड़ने का दिया संदेश

बदमाशों का आतंक : कार से टक्कर मारकर युवक पर लाठी-डंडों और गंडासियों से घर में घुसकर हमला

error: