बिहार

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना के सभी विद्यालयों के समय मे बदलाव

पटना, (न्यूज क्राइम 24) पटना के जिलाधिकारी ने जिले में भीषण गर्मी और लू की चपेट को देखते हुए पटना के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को फ्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केदो में दसवीं कक्षा तक की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि 11:30 से 4:00 बजे तक प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी का यह मानना है कि यह निर्देश 20 अप्रैल से प्रभाव से जारी हो जाएगा जो 30 अप्रैल तक रहेगा। पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने पटना दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत पटना के सभी विद्यालयों पर यह कानून लागू करने का निर्देश जारी किया है। निर्देश की कॉपी शिक्षा विभाग से संबंधित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए जारी किया है।

बताते चले की राजधानी पटना सहित कई जिलों में हीट वेभ ने आमजन जीवन को पूरी तरह प्रभावित किया है। भीषण गर्मी और तपिश का प्रभाव छोटे-छोटे बच्चों पर खास देखने को मिल रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी ने राजधानी पटना के सभी विद्यालयों पर दोपहर के समय में विद्यालय संचालक पर रोक लगा दी है। यह भी कड़ा निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: