बिहार

ब्रिज के समीप सड़क पिचिंग नहीं होने से लोग दुर्घटनाग्रस्त, कई के टूटे पैर

अररिया, रंजीत ठाकुर।   नवाबगंज पंचायत स्थित वार्ड 09 पासवान टोला निवासी 60 बर्षीय रूकिया देवी पति बिंदेश्वरी पासवान का सड़क पर बिछाये रोड़े पर पैर फिसल जाने से पैर टूट गया। जिसको लेकर परिजनों ने जमीन बंधक लगाकर हजारों रुपये खर्च कर इलाज करा रहे हैं। बताते चलें कि यह मामला कहीं और का नहीं बल्कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत स्थित प्रधानमंत्री सड़क से पासवान टोला होते हुए चैती दुर्गा मंदिर तक जाने वाली सड़क का है। पीड़ित महिला रुकिया देवी ने बताई की करीब 2 वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से ब्रिज का निर्माण हुआ, जिसके दोनों तरफ लगभग 40 फीट तक निर्माण कंपनी को सड़क बनाना था परंतु निर्माण कंपनी ने ब्रिज बनाकर ब्रिज के दोनों तरफ रोड़ा डालकर चले गए।

Advertisements
Ad 1

जिससे राह चलने वाले लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मैं भी अपने घर से निकल कर सड़क पर जा रही थी। उसी दौरान पैर फिसल जाने से मैं नीचे गिर गई और पैर टूट गई । मैं गरीब आदमी हूं किसी तरह उपजाऊ जमीन को बंधक रख कर इलाज करवा रही हूं।अब तक एक लाख से ज्यादा खर्च कर चुकी हूँ। उन्होंने कही प्रत्येक दिन इस तरह की घटना होती रहती है। वहीं मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा निर्माण कंपनी के ऊपर विभाग कठोर से कठोर कार्रवाई करें। प्रत्येक दिन इस तरह की घटना होती रहती है। कभी बूढ़े तो कभी बच्चे चोटिल व घायल होते रहते हैं। इस बाबत जूनियर इंजीनियर राजकुमार निराला ने कहा जांच कर संवेदक के ऊपर कार्यवाही की जाएगी साथ ही एक सप्ताह के अंदर सड़क पिचिंग करवा दिया जाएगा।

Related posts

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

error: