बिहार

प्राथमिक विद्यालय पथराहा हिंदी में चहारदीवारी नहीं होने से छात्राओं को हो रही है काफी परेशानी

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पथराहा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पथराहा हिंदी लखन सिंह टोला वार्ड-17 में चहारदीवारी नहीं होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं असामाजिक तत्वों के द्वारा खाली शराब की बोतलें, कई आपत्तिजनक सामग्री परिसर सहित कक्षा के बरामदे पर फेक दिया जाता है। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।वहीं विद्यालय में बने शौचालय को भी सामाजिक तत्वों के द्वारा चहारदीवारी नहीं होने के कारण क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है।

जिसको लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापक बेचन पोद्दार ने बताया कि मेरे द्वारा कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज, ग्राम पंचायत पथराहा के मुखिया तथा नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव एवं शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दिया जा चुका है। परंतु किसी ने विद्यालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने का ध्यान नहीं दिया है। बताते चले कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के रोज नए-नए निर्देश के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय का स्थिति बदलने का नाम नहीं ले रहा है।

Advertisements
Ad 1

खासकर सीमावर्ती पंचायत के विद्यालयों में सुलभ शौचालय, चारदीवारी, रसोईघर, बेंच, डेक्स, आदि समस्याओं का भरमार लगा हुआ है। इस बात विद्यालय के छात्रा ने बताई की परिसर में चहारदीवारी नहीं होने से हम छात्र-छात्राओं को क्लासरूम से बाहर निकलने में काफी कठिनाई होती है। चारों तरफ खुला ही खुला मैदान है। जिससे परिसर में भी टहलने में काफी दिक्कत होती है। हम लोग मीडिया के माध्यम से सरकार और विभागीय पदाधिकारी से कहना चाहते हैं कि जल्द से जल्द विद्यालय परिसर में चारदिवारी का निर्माण कराया जाए ताकि हम लोग सुरक्षित एवं निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: