बिहार

अररिया जिला के सीमावर्ती इलाके में दोहरी नागरिकता

अररिया, रंजीत ठाकुर। बिहार में जैसे ही निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान चलाकर मतदाताओं से जांच कर दस्तावेज की मांग की जा रही है। तो वहीं अररिया जिला के सीमावर्ती इलाके में फर्जी वोटरों में अफरा तफरी मचा हुआ है।

एक ऐसा ही मामला नवाबगंज पंचायत के एक वोटर का सामने आया है कि पोसदाहा पंचायत के मतदाता का नाम नवाबगंज पंचायत के भाग संख्या- 54 के मतदाता सूची में दर्ज है। नाम नहीं छापने के शर्त पर नवाबगंज पंचायत के बीएलओ ने बताया कि पंचायत के मतदाता सूची में सैकड़ो ऐसा नाम दर्ज है जो पड़ोस के पंचायत के वासी हैं। ऐसा गड़बड़ी प्रखंड स्तरीय ऑपरेटर के द्वारा राजनीतिक दबाव में किया गया है। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि सीमावर्ती पंचायत बेला, बसमतिया, बबुआन, पथराहा, मानिकपुर, नवाबगंज, भंगही, सोनापुर, के सीमा से सटे पंचायतों के वार्ड में नेपाली एवं बंगलादेशी नागरिकों का दोहरी नागरिकता प्राप्त है। इसके अलावे नगर परिषद क्षेत्र जोगबनी,के अलावे फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भेड़यारी, कुशमाहा,पिपरा, सोनामनी गौदाम,आदि सीमा से सटे पंचायतों के मतदाता सूची में नाम होने की सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: