ताजा खबरेंबिहार

बिहार सरकार के खान व भूतत्व मंत्री डॉ रामानंद यादव अपने क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए आगे बढ़े : पप्पू यादव

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के संपतचक प्रखंड के गोपालपुर थाना अंतर्गत सोहगी मोर पर मुर्गा दुकान चलाने वाले सन्नी नाम के युवक का 14 दिनों के लापता होने के बाद पटना के बेउर इलाके में नाला से लाश बरामद होने पर संपतचक में बवाल के दौरान मुख्यमंत्री के कारकेड पर हमला मामले में मृतक के परिवार वालों को नामजद कराने से पूर्व सांसद जाप सुप्रीम पप्पु याद भी नाराज दिखे।

उन्होंने स्थानीय फतुहा विधायक एवम बिहार सरकार के मंत्री डॉ रामानंद यादव से आग्रह किया है कि बिहार सरकार में खाना भूतत्व मंत्री बनने के बाद डॉ रामानंद यादव जी को चाहिए कि अपने क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए आगे बढ़े और मृतक के परिवार वालों के साथ न्याय करें। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि मृतक सन्नी हत्याकांड का स्पीडी ट्रायल कराया जाए और अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी के साथ ही मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा भी सरकार दे।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: