बिहार

नवाबगंज पंचायत के खोपड़िया गांव में दर्जनों लोगों ने दिलाया भाजपा का सदस्यता

20241008 192240

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के खोपड़िया गांव के यादव टोला और ऋषिदेव टोला में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अररिया, तेज तर्रार कार्यकर्ता नागेश्वर यादव ने दर्जनों लोगों को भाजपा के सदस्यता दिलाया। इस मौके पर मोबाइल ऐप के माध्यम से राजा ऋषिदेव, अनंदी ऋषिदेव, शिवाय ऋषिदेव, पारो देवी, पनिया देवी, युगेश्वरी देवी, रामकृष्ण यादव , के अलावे दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।

भाजपा का सदस्यता अभियान में लोगों ने उत्साह पूर्वक जमा होकर भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया है। ग्रहण करने के बाद लोगों ने बताया कि देश और राज्य में एकमात्र दल भाजपा ऐसा है की हम गरीब एवं मध्यम वर्ग के किसानों के लिए सोचता है । इसलिए हम लोग भाजपा के साथ हैं और रहेंगे। लोगों ने कहा आज हमलोग भाजपा के सिपाही नागेश्वर यादव के उपस्थिति में सदस्यता किया है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!