बिहार

इनरव्हील क्लब द्वारा डॉक्टर्स को मिला सम्मान

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): इनरव्हील क्लब पटना सिटी के नए सत्र 2022-23 का प्रारम्भ डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य मे अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल मे मनाया गया। जिसके अंतर्गत पांच डॉक्टर्स को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ शिल्पी गोलवारा (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ मोनिका गोलवारा (दंत चिकित्सक), डॉ कंचन शर्मा (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ बबली मेहता (स्त्री रोग विशेषज्ञ), कृति रोहतगी (दंत चिकित्सक) को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ० शिल्पी गोलवारा के द्वारा बच्चों के बीच स्वस्थ व्यंजन पर एक सेमिनार भी आयोजित किया गया जिसमें बच्चो को क्या खाना चाहिए जिससे वह स्वस्थ रहें एवं क्या खाने से उनको लाभ और हानि हो सकती है बताया गया।उसके बाद बच्चों के द्वारा डॉ० शिल्पी गोलवारा से प्रश्न भी पूछा गया।

इस कार्यक्रम मे अरोड़ा इंटरनेशनल के प्रिंसिपल डॉ अमरेन्द्र ठाकुर सहित सभी शिक्षकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम मे सत्र 2022-23 अध्यक्षा रश्मि अरोड़ा, 2021-22 की अध्यक्षा रुचि अरोड़ा, कविता अरोड़ा,नीलम केसरी, ख़ुश्मीत, शगुन, रुचिता, रेनु, रत्ना बबीता आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: