क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना में डॉक्टर को मारी गोली, चल रहा इलाज

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी हैं इसी क्रम में पटना में मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी है। वारदात पटना के खगोल थाने के रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल के पास की है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी गई है और घायल डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि गोली लगने से घायल डॉक्टर की पहचान डॉक्टर मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि डॉक्टर अनवर दानापुर स्थित ताराचक में अपने क्लीनिक से साइकिल पर सवार होकर अपने घर भूसौला दानापुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर कमर में गोली मार दी और हथियार चमकाते घटनास्थल से फरार हो गये।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है। इधर, खगोल थानेदार ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। जल्द हीं अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

error: