अररिया, रंजीत ठाकुर : “Vote for Earth, Vote for Democracy” theme पर विश्व साइकिल दिवस (03 जून) से विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) तक त्रिदिवसीय SVEEP जागरूकता का अभियान का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अररिया अनिल कुमार द्वारा समाहरणालय परिसर से मतदाता साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। इस साइकिल रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित समाहरणालय अररिया के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।
साइकिल रैली समाहरणालय अररिया से प्रारंभ होकर, थाना चैक से चाँदनी चैक होते हुए पुनः समाहरणालय अररिया पहुंच कर समाप्त हुई। साइकिल रैली में ”साइकिल चलाओ, वोटिंग बढ़ाओ“, ”फिट भी, वोटर हिट भी“ का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। वे जिस दिन वोट हर घर से अवश्य निकले और मताधिकार का प्रयोग कर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि SVEEP जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाता जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी मतदताा छूटे नहीं। मतदाताओं के लिए बूथों पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए भी कार्य किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ राम बाबू कुमार, स्वीप नोडल सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीमती सोनी कुमारी, स्वीप सहायक नोडल नीतेश कुमार पाठक सहित बालिका उच्च विद्यालय अररिया के प्रधानाध्यापक डॉ युगेश झा, राजकीय उच्च विद्यालय के शिक्षकगण सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।
विदित हो कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखेत हुए 03 जून मंगलवार (विश्व साइकिल दिवस) से 05 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक त्रिदिवसीय SVEEP जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाना है। यह अभियान नव मतदातओं सहित आम नागरिकों को रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ के माध्यम से जोड़ने का माध्यम बनेगा। इस अवधि में मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों को समन्वित रूप से प्रस्तुत कर जन-जागरूकता को व्यापक रूप देने का उद्देश है, जिससे नागरिकों में लोकतांत्रिक सहभागिता तथा पर्यावरणाीय उत्तरदायित्व को प्रोत्साहन मिल सके।
उक्त त्रिदिवसीय SVEEP जागरूकता कार्यक्रम के तहत युवा, महिला, दिव्यांग मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को मतदान से जोड़ना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाइक रैलियों के माध्यम से व्यापक संदेश देना एवं निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिष्चित करना मुख्य उद्देश है।
त्रिदिवसीय SVEEP जागरूकता के क्रम में आज के उपरांत 04 जून 2025 को मतदाता संवाद दिवस के तहत (जन से संवाद-मतदान का संदेश) स्कूलों/काॅलेजों में चुनाव पाठशाला का विशेष सत्र सहित अन्य प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस (हरियाली का वादा, लोकतंत्र का इरादा) के अवसर पर मतदाता वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केन्द्र/विद्यालय परिसर में पौधारोपण, मतदाता जागरूकता मार्च, स्वच्छता अभियान एवं मतदाता शपथ, स्वैच्छिक रूप से नवमतदाता द्वारा एक पौधा लागाने का अभियान सहित अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी।
